By: एजेंसी | Updated at : 30 Jan 2019 08:52 AM (IST)
मुंबई: कर्ज से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बुधवार को 15 उड़ाने रद्द करने का फैसला किया है. छह बोइंग 737 विमानों के खड़ा होने के बाद यह फैसला लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने ये विमान किराए पर लिए थे. समय से पैसा न चुका पाने के कारण इनकी उड़ान रोक दी गई.
सूत्रों ने बताया कि तीन और बोइंग विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया है, जिसके चलते मंगलवार को करीब 20 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. पिछले दो दिनों में किराया नहीं चुकाने के कारण खड़े किए गए विमानों की कुल संख्या छह हो गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमानन कंपनी की बुधवार को 15 उड़ानें रद्द होंगी. इनमें से कुछ उड़ानें दिल्ली भी जाने वाली हैं. इससे पहले एक सूत्र ने कहा, ''जेट एयरवेज की ओर से विमानों का पट्टा किराया नहीं चुकाया गया है. इसलिए उसे अपने तीन और बोइंग-737 विमानों को परिचालन से बाहर करना पड़ा है.''
कंपनी अपने सहयोगी एतिहाद से ज्यादा पूंजी का निवेश करने पर बातचीत कर रही है. लेकिन इन तीनों विमानों को खड़े किए जाने से उसने अपनी दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, पोर्ट ब्लेयर और बेंगलुरू को जाने और आने वाली कम से कम 19 उड़ाने रद्द की हैं.
धोखाधड़ी: स्पाइसजेट के सीएमडी, सात अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड